प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को मदरसों के चल रहे सर्वे के बारे में कहा कि यह कवायद यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, कि राज्य घुसपैठियों के लिए 'सुरक्षित पनाहगाह' न बने। साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि मुस्लिम छात्रों को आधुनिक शिक्षा के जरिए मुख्यधारा में लाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के पिछले 15 साल के शासन और उससे पहले के 34 साल के वाम मोर्चा शासन के दौरान राज्य में रोहिंग्याओं और घुसपैठियों के आने को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि मुस्लिम बच्चे राज्य की विकास यात्रा का हिस्सा बनें और उन्होंने मदरसों में आधुनिक शिक्षा की जरूरत पर जोर दिया। मुस्लिम बच्चे, चाहे लड़के हों या लड़कियां वे डॉक्टर, इंजीनियर, IAS अधिकारी, वैज्ञानिक और IFS अधिकारी बनें और बंगाल और भारत को आगे ले जाएगी। उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर भी तीखा हमला किया और दावा किया कि गठबंधन अपनी अहमियत खो चुका है और इसके घटक दल बुरी तरह बंटे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अभी टीएमसी कई टुकड़ों में बंटी हुई है। हमें नहीं पता था कि TMC जल्द ही 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' बन जाएगी।