शिक्षा

सॉल्टलेक शिक्षा निकेतन का 22वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सॉल्टलेक शिक्षा निकेतन, कोलकाता ने रविवार को अपना 22वां स्थापना दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया। इस अवसर पर 'सप्तक 2026' नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धनधान्य ऑडिटोरियम में किया गया था। इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि इमामी ग्रुप के डायरेक्टर राधेश्याम गोयनका, बंगाल एनर्जी के चेयरमैन व MD ओम जालान और हिंदुस्तान क्लब व MCCI के पूर्व प्रेसिडेंट ऋषभ कोठारी शामिल हुए। सॉल्टलेक शिक्षानिकेतन और सॉल्टलेक शिक्षा सदन के प्रमुख सदस्य चेयरमैन ललित बेरीवाला, सेक्रेटरी संजय अग्रवाल, ट्रेजरर राधेश्याम गुप्ता, प्रिंसिपल मधुस्मिता बेजबरुआ, प्रेसिडेंट भंवर लाल जाजोदियादेवराज रावलवासिया; वाइस प्रेसिडेंट गौरी शंकर खजांची, सेक्रेटरी जगदीश प्रसाद अग्रवाल, ट्रेजरर हरीश अग्रवाल और कई अन्य गणमान्य शामिल थे।

इस वर्ष की थीम 'सप्तक' पर विशेष जोर दिया गया, इस थीम में सात स्वरों, रंगों, विश्व के सात अजूबों, महाद्वीपों और नक्षत्रों को एक सहज और दीप्तिमान उत्सव के रूप में पिरोया गया था। यह संस्थापक-अध्यक्ष, स्व. श्याम सुंदर बेरीवाला के दृष्टिकोण को समर्पित एक हार्दिक श्रद्धांजलि थी। इस मौके पर सॉल्टलेक शिक्षा निकेतन के चेयरमैन व श्याम स्टील ग्रुप के डायरेक्टर ललित बेरीवाला ने स्कूल के दो दशकों के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हमारा 22वां स्थापना दिवस केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उस भावना का उत्सव है, जो हमारी पहचान है। स्कूल की प्रिंसिपल मधुस्मिता बेजबरुआ ने कहा कि “एक शिक्षिका के तौर पर, मैं हमेशा नेल्सन मंडेला के इन शक्तिशाली शब्दों में विश्वास रखती आई हूं, कि शिक्षा ही दुनिया को बदलने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विशेष सहायता कक्षाओं, कक्षा 10 और 12 के लिए ‘SUPER 10’ कार्यक्रम, और ISKCON के निताई महाराज द्वारा आयोजित ‘जीवन कौशल’ सत्रों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन प्रसिद्ध संगीतकार सौरेन्द्र और सौम्यजीत के एक शानदार प्रदर्शन के साथ हुई।

SCROLL FOR NEXT