प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आदर्श शिक्षा निकेतन, श्यामबाजार के 130 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, सभी उत्तीर्ण हुए है। स्कूल से स्वाती कुमारी और सलोनी प्रसाद ने प्रथम, पंकज कुमार ने द्वितीय तथा रिद्धि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस बारे में प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जव भविष्य की कामना की तथा सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए 9आभार व्यक्त किया। श्री विशुद्धानंद सरस्वती विद्यालय के छात्र अयान हुसैन ने 90% हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। वहीं 77% के साथ चिराग चावला दूसरे और 74% के साथ गौसिया खातून तीसरे स्थान पर हैं। श्री दिगंबर जैन बालिका विद्यालय की छात्रा संजना महतो ने 70.6% के साथ स्कूल में टॉप किया है। वहीं 67.4 % के साथ पायल जैन दूसरे और 65.6% के साथ साक्षी झा तीसरे स्थान पर हैं। स्कूल की टीचर इंचार्ज कुसुम जैन ने कहा कि वह छात्रों के परिणाम से काफी ज्यादा खुश हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हैं। रिसड़ा विद्यापीठ यूनिट टू, हुगली के कुल 225 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 190 रेगुलर कैंडिडेट थे। स्कूल की छात्रा अंकिता चौधरी ने 570 अंक स्कोर कर टॉप किया है। वहीं 466 अंकों के साथ हितेन वर्मा दूसरे स्थान और 402 अंकों के साथ सागर साहू तीसरे स्थान पर हैं। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी विद्यालय (बॉयज हायर सेकेंडरी) के राघव कुमार अग्रवाल ने 83% स्कोर कर स्कूल में टॉप किया है, वहीं हिंदी में 90 अंक हासिल किया है। आयुष कुमार साव ने 67% के साथ दूसरा और अफहम साजिद ने 65% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा।