शिक्षा

एसएससी : ओएमआर शीट पर अनावश्यक लेखन से रद्द हो सकती है परीक्षा

एसएससी 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं की भर्ती के लिए 7 और 14 सितंबर को होगी परीक्षा ओएमआर शीट पैनल की अवधि समाप्त होने के बाद 2 साल तक रखी जाएंगी सुरक्षित

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एसएससी लिखित परीक्षा की ओएमआर को लेकर सतर्क है। परीक्षा के संबंध में जिलों को दिशा-निर्देश भेजा गया है। एसएससी ने कहा है कि यदि ओएमआर पर उत्तर के अलावा कुछ और लिखा, टिप्पणी या चित्रांकन किया गया तो संबंधित अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द की जा सकती है। उस ओएमआर पर तुरंत मार्किंग किया जाएगा। यह कार्य संबंधित परीक्षा कक्ष के प्रभारी अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर एसएससी उस अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द भी कर सकता है। जैसा कि एसएससी की ओर से बताया गया है कि एसएससी 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं की भर्ती के लिए 7 और 14 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। नए नियमों के अनुसार मेरिट सूची (पैनल) और प्रतीक्षा सूची की वैधता पहली काउंसलिंग की तिथि से एक वर्ष तक होगी। नियमों के अनुसार ओएमआर शीट पैनल की अवधि समाप्त होने के बाद दो साल तक सुरक्षित रखी जाएंगी। हालांकि ओएमआर शीट की स्कैन की गई प्रतियां पैनल की अवधि समाप्त होने के बाद 10 साल तक सुरक्षित रखी जाएंगी।

SCROLL FOR NEXT