शिक्षा

SSC : अभ्यर्थियों को यह दस्तावेज लाना होगा अनिवार्य

अधिसूचना जारी कर दी गयी है जानकारी फोटो, पहचान पत्र, आधार से लेकर शिक्षक जहां पढ़ा रहे थे वहां के दस्तावेज की होगी जांच

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एसएससी आज, मंगलवार से कक्षा 11 और 12 के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इससे पहले साक्षात्कार के लिए बुलाये गये उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जा चुकी है। आरोप है कि इसमें कई 'अयोग्य' या 'दागी' उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। इसीलिए बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि साक्षात्कार से पहले दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। एसएससी द्वारा प्रकाशित की गयी 'अयोग्य' शिक्षकों के नामों की सूची में 1,806 नाम दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं थी। इसी बीच 11वीं और 12वीं के शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे प्रकाशित किये गये। एसएससी ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए कौन से दस्तावेज साथ लाने होंगे।

कौन-कौन से दस्तावेज लाना है अनिवार्य?

1. आवेदन पत्र और ई-सूचना पत्र जिसमें रोल नंबर आईडी लिखा हो, उसे साथ लाना होगा।

2. फोटो, पहचान पत्र, आधार, पैन, पासपोर्ट और जाति प्रमाण पत्र।

3. दिव्यांग या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे और प्रत्येक वैध दस्तावेज पर हस्ताक्षर की तिथि 21 जुलाई, 2025 से पहले की होनी चाहिए।

4. उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र और अंक तालिका की मूल प्रति साथ लानी होगी।

5. टेट उत्तीर्ण प्रमाणपत्र और जहां शिक्षक पढ़ा रहे हैं, वहां के सभी दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

6. यदि आपके पास पूर्व शिक्षण अनुभव है, तो आपको संस्थान से प्राप्त पत्र साथ लाना होगा।

7. सभी दस्तावेज की मूल स्व-सत्यापित प्रतियां भी साथ लानी होंगी।

SCROLL FOR NEXT