शिक्षा

सीयू में सुरक्षा सख्त, आईडी जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमती

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी में मंगलवार को DSO और ABVP के बीच हुए झड़प के बाद यूनिवर्सिटी परिसर की सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है। यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी स्टूडेंट्स की आईडी कार्ड चेक करके उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है। बिना आईडी कार्ड प्रवेश करने पर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। बिना आईडी कार्ड वालों को किसी खास कारण से ही प्रवेश की अनुमती मिल रही है। ऐसे में उन्हें गेट पर रखे खाते में अपनी पूरी जानकारी भरने के बाद प्रवेश करने दिया जा रहा था। इस दिन देखा गया कि यूनिवर्सिटी गेट को बंद करके रखा गया है। सिर्फ स्टूडेंट के आने जाने जितना गेट खुला है। यूनिवर्सिटी परिसर में गाड़ियों को भी चेकिंग के बाद आने दिया जा रहा है।

क्या कहा वीसी ने?

इस बारे में सीयू के वीसी आशुतोष घोष ने बताया कि बिना यूनिवर्सिटी आइडेंटिटी कार्ड के अंदर आने वाले किसी भी व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी। उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पिछले दिनों हुई घटना को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

SCROLL FOR NEXT