शिक्षा

11वीं में साइंस लेना है? पहले जान लें विज्ञान में कितने अंक हैं जरूरी

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने कक्षा 11 में विज्ञान आधारित वैकल्पिक विषयों में प्रवेश के लिए न्यूनतम अंकों का मानदंड जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र ही संबंधित विषयों का चयन कर सकेंगे।

कितने अंक लाने पर कौन से विषय का कर सकेंगे चयन जाने...

अधिसूचना के मुताबिक, गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस तथा साइबर सिक्योरिटी विषय लेने के लिए गणित में कम से कम 35% अंक होना अनिवार्य होगा। वहीं, बायोलॉजिकल साइंस के लिए लाइफ साइंस में 35% अंक जरूरी हैं। इसके अलावा फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों के लिए फिजिकल साइंस में न्यूनतम 35% अंक तथा भूगोल विषय के लिए जियोग्राफी में 35% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। संसद के अनुसार अगली अधिसूचना जारी होने तक यही नियम लागू रहेंगे।

SCROLL FOR NEXT