शिक्षा

स्कूल ड्रेस को लेकर शिक्षा विभाग को सौंपी गई याचिका

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कई सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल अपनी मूल यूनिफॉर्म को फिर से लागू करने की पहल कर रहे हैं। इसे लेकर गुरुवार को, बंगीय शिक्षक व शिक्षाकर्मी समिति के महासचिव, स्वपन मंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग को एक याचिका सौंपी। उन्होंने मांग की है कि नई सरकार बनने के तुरंत बाद इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाए। स्कूल की विरासत को बचाने के लिए, पुरानी व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। हालांकि जानकारी के मुताबिक तृणमूल सरकार ने एक निर्देश जारी किया था, जिसमें सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए एक समान ड्रेस कोड अपनाना अनिवार्य कर दिया गया था। इस बारे में नारायणदास बांगुर स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय बरुआ ने कहा की स्कूल के लोगो और यूनिफॉर्म के साथ स्कूल की भावनाएं जुड़ी होती है।

SCROLL FOR NEXT