प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद के प्रेसिडेंट पार्थ कर्मकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि तृणमूल सरकार ने उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के दौरान ही संसद के तत्कालीन प्रेसिडेंट को बदल दिया था। तत्कालीन प्रेसिडेंट चिरंजीब भट्टाचार्य की जगह पार्थ कर्मकार को उस पद पर नियुक्त किया गया था।
ऐसे में उन्होंने 2026 के उच्च माध्यमिक रिजल्ट के प्रकाशन की देखरेख की और उसके बाद लगभग एक महीने तक संसद की विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहे। इसी तरह संसद की सेक्रेटरी प्रियदर्शिनी मल्लिक ने रिजल्ट जारी हाेने के तुरंत बाद ही अपना पद छोड़ दिया था। इसके अलावा अन्य निकायों, जैसे बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और स्कूल सर्विस कमीशन के प्रेसिडेंट और चेयरमैन पहले ही पद छोड़ चुके हैं।