शिक्षा

गैस की कमी के कारण कई स्कूलों में मिड-डे मील ठप

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एलपीजी गैस की कमी के कारण कई स्कूलों में मिड-डे मील प्रोग्राम को रोकना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, झाड़ग्राम, हुगली और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों के कई स्कूलों में एलपीजी की कमी के कारण मिड-डे मील के लिए खाना नहीं बनाया जा सका। पता चला है कि बुधवार को गैस की कमी के कारण जिलों के कई स्कूलों में मिड-डे मील के लिए खाना बनाना रुक गया था। वहीं कुछ जगहों पर बच्चों को बहुत कम मात्रा में सूखा नाश्ता दिया गया था। कुछ स्कूलों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें कर्मचारी खाना पकाने के लिए लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को एक आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी जगहों पर मिड-डे मील कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के चलता रहे। इस बारे में बंगीय शिक्षक और शिक्षा कर्मचारी संघ के महासचिव स्वपन मंडल ने कहा, “निश्चित रूप से यह एक बड़ा संकट है। यह साफ था कि यह समस्या पैदा होगी। इसे ध्यान में रखकर अधिक सक्रिय होना चाहिए था।

SCROLL FOR NEXT