प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मध्यमिक के सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। हालांकि बोर्ड के सेक्रेटरी सुब्रत घोष ने बताया कि पहले दिन यानी साेमवार की तरह ही मंगलवार को सभी जगहों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से आयोजित हुई, मगर कुछ सेंटर्स पर छात्रों के पास से मोबाइल पकड़े जाने का मामला सामने आया है।
सेक्रेटरी ने बताया कि अलग अलग सेंटर्स से कुल 5 मोबाइल पकड़े गए। उल्टाडांगा के 1 छात्र को परीक्षा केंद्र में मोबाइल के साथ पकड़ा गया। इसके सहित बिरभुम, हाबड़ा, बर्दवान और मुर्शिदाबाद, इन सभी छात्रों को मोबाईल के साथ पकड़ा गया। बोर्ड के नियमानुषार इन सभी छात्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है।