प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : स्कूल लाइफ की पहली सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण परीक्षा, माध्यमिक की परीक्षा होती है। आज, माध्यमिक परीक्षा शुरू हो रही है, ऐसे में परीक्षार्थियों के दिमाग में सिर्फ परीक्षा का ख्याल ही चलता रहता है। हालांकि करिकुलम के अलावा कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना भी जरूरी है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सख्त गाइडलाइंस में कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका पालन नहीं करने पर परीक्षा कैंसिल हो सकती है।
आइये एग्जाम के समय ध्यान देने वाली कुछ जरूरी बातों पर नजर डालें
1. परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल एडमिट कार्ड और रजिस्ट्रेशन कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है।
2. मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्र लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
3. परीक्षा दोपहर 2 बजे खत्म होगी, उससे पहले क्वेश्चन पेपर लेकर परीक्षा रूम से बाहर नहीं जा सकते।
4. अगर आप नकल करते हुए पकड़े गये तो एग्जाम कैंसिल हो सकता है।
5. आंसर शीट में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और विशेष जानकारियां तय जगह पर लिखी होनी चाहिए।
इसके अलावा भी परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित अन्य नियमों काे ध्यान में रखना जरूरी है। बोर्ड का दावा है कि यह गाइडलाइन परीक्षा की ट्रांसपेरेंसी के लिए जारी की गयी है।