शिक्षा

JU : शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों पर पड़ा असर, जुटा ने सौंपा ज्ञापन

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की बैठक नहीं हो पाने के कारण के कई काम ठप पड़ गए हैं। जादवपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने मांग की है कि यह बैठक तुरंत बुलाई जाए। शुक्रवार को, जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (JUTA) ने कुलपति को एक ज्ञापन सौंपकर कई मांगें रखीं जिनमें सबसे प्रमुख मांग कार्यकारी परिषद की बैठक तुरंत बुलाने की थी। JUTA के महासचिव पार्थ प्रतीम राय ने कहा कि कार्यकारी परिषद की बैठक नहीं होने के कारण शैक्षणिक शिक्षण और पाठ्यक्रम से जुड़े कई फैसले फिलहाल अटके हुए हैं। इसके अलावा बैठक न हो पाने के कारण सीधी भर्ती की जो प्रक्रियाएं चल रही थीं, वे भी रोक दी गई हैं। नतीजतन, संघ ने मांग की है कि बैठक बिना किसी देरी के बुलाई जाए। इस मुख्य मांग के अलावा, संघ ने कई अन्य मुद्दे भी उठाए हैं।

संघ ने इस बात पर जोर दिया कि उक्त अधिसूचना के अनुसार, किसी जर्नल या अन्य प्रकाशन में कोई भी लेख प्रकाशित करने से पहले सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य है। इसलिए, उन्होंने मांग की है कि कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य राज्य सरकार से इस निर्देश को वापस लेने का आग्रह करें। संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में आवारा कुत्तों की अत्यधिक संख्या के संबंध में भी शिकायत दर्ज कराई और अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे इस मामले पर गंभीरता से विचार करें।

SCROLL FOR NEXT