शिक्षा

HS : 99% उपस्थिति के साथ पहले दिन की परीक्षा संपन्न

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : फर्स्ट लैंग्वेज की परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा अच्छी रही, मगर ज्यादातर ने शिकायत की कि प्रश्नपत्र मुश्किल था। उन लोगों ने कहा कि प्रश्नपत्र जिस प्रकार का था, यह 2 घंटे में समाप्त नहीं किया जा सकता था। इसके अलावा कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि सेमेस्टर 3 के बाद पढ़ने के लिए ठीक से 2 महीने का समय भी नहीं मिला, इसी बीच कई त्योहार को लेकर छुट्टी थी, इसलिए तैयारी अच्छी से नहीं हो पायी। इसके बाद SIR की प्रकिया चालू होने से कई शिक्षक BLO की ड्यूटी में लग गये, जिससे क्लासेस काफी ज्यादा प्रभावित हुई। परीक्षार्थियों ने संसद की ओर से किताब देरी से भी मिलने की भी शिकायत की।

क्या कहा संसद के प्रेसिडेंट ने?

पहले दिन की परीक्षा समाप्त होने के बाद उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद के प्रेसिडेंट चिरंजीव भट्टाचर्य ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित करके कहा कि पहले दिन की परीक्षा काफी अच्छी रही। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। हालांकि पूर्व बर्दवान से 1 परीक्षार्थी को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया, जिसके बाद उसका इनरोलमेंट कैंसिल कर दिया गया। 10 परीक्षार्थियों ने अस्पताल से परीक्षा दी है। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की शिकायतों को लेकर प्रेसिडेंट ने कहा कि हमें सेमेस्टर 3 में देरी से किताबें मिलने की कई शिकायतें मिली थीं। इसे चौथे सेमेस्टर में ठीक कर दिया गया और किताबें तय समय में स्टूडेंट्स तक पहुंचा दी गयी थीं। स्टूडेंट्स को एग्जाम की तैयारी में मदद करने के लिए पूरे साल खास चैनलों के जरिए बहुत सारा वीडियो मटीरियल दिया गया है। इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले दिन अटेंडेंस रेट 99% था, लेकिन कैंडिडेट्स के पंक्चुएलिटी पर सवाल उठे हैं। इस दिन प्रेसिडेंट चिरंजीव भट्टाचार्य और सेक्रेटरी प्रियदर्शिनी मल्लिक ने शहर के कई स्कूलों का दौरा किया।

SCROLL FOR NEXT