शिक्षा

HS : एडमिट कार्ड के लिए अंतिम मौका, 3 दिनों के लिए खुलेगा पोर्टल

एडमिट कार्ड के लिए पोर्टल 5 से 7 फरवरी तक खुलेगा स्टूडेंट्स, गार्जियन और स्कूल अथॉरिटीज के आवेदन पर लिया गया निर्णय

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जो छात्र अब तक एडमिट कार्ड नहीं ले पाए हैं, उन्हें यह एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। उच्च माध्यमिक शिक्षा के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा से 7 दिन पहले जिन छात्रों ने एडमिट कार्ड के लिए अप्लाई नहीं किया है, उनके लिए 'एनरोलमेंट' पोर्टल खोला जा रहा है। संसद ने नोटिफिकेशन में बताया है कि स्टूडेंट्स, गार्जियन और स्कूल अथॉरिटीज की एप्लीकेशन के आधार पर पोर्टल 3 दिनों के लिए, 5 से 7 फरवरी तक खोला जा रहा है। उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने कहा है, कि जो स्कूल आखिरी समय में स्टूडेंट्स को एनरोल करेंगे, उन्हें हर स्टूडेंट पर 2 हजार रुपये का फाइन देना होगा। हालांकि टीचर्स कम्युनिटी स्टूडेंट्स पर समय पर 'एनरोल' न कर पाने के लिए लगाए गए एक्स्ट्रा फाइन पर सवाल उठा रही है। इस बारे में बंगीय टीचर्स एंड एजुकेशन वर्कर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी स्वपन मंडल ने कहा कि अगर संसद सच में स्टूडेंट्स को फायदा पहुंचाना चाहती, तो यह मौका कम पैसे में दिया जा सकता था।

क्या कहा संसद के प्रेसिडेंट ने?

उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद के प्रेसिडेंट चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि फाइन करना हमारा मकसद नहीं है। हम चाहते हैं कि पूरा प्रोसेस तय समय और नियम-कानून के अंदर पूरा हो जाए और एक भी स्टूडेंट छूट न पाए। कुछ मामलों में स्कूल की तरफ से लापरवाही होती है और स्टूडेंट्स की तरफ से भी सहयोग नहीं किया जाता है। बताया गया है कि अब तक करीब 6 लाख 40 हजार कैंडिडेट्स ने एडमिट कार्ड पाने के लिए अपना 'एनरोलमेंट' प्रोसेस पूरा कर लिया है। हालांकि अलग-अलग स्कूल कह रहे हैं कि उनके कई 'एनरोलमेंट' प्रोसेस पेंडिंग हैं।

SCROLL FOR NEXT