शिक्षा

जानिए! कब घोषित होगा उच्च माध्यमिक 2026 का रिजल्ट

14 मई को घोषित होगा रिजल्ट सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा रिजल्ट

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आखिरकार, छात्रों के लंबे समय का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बुधवार को उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने एक नोटिफिकेशन जारी कर घोषणा की है कि 2026 उच्च माध्यमिक का रिजल्ट 14 मई को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट विधाननगर स्थित संसद के कार्यालय में इस दिन सुबह लगभग 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी सुबह 11 बजे से विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे। इस वर्ष उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम के लिए एक साथ तीन अलग-अलग प्रकार की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

इस बार सेमेस्टर-4 के साथ सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री और ओल्ड सिस्टम की उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजित की गई थी। तीनों परिक्षाओं में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 7 लाख 10 हजार 811 थी, जिनमें छात्रों की संख्या 3,15,732 और छात्राओं की संख्या 3,95,079 थी। सेमेस्टर-4 में कुल 6,35,864 परीक्षार्थी थे, जिनमें छात्र 2,82,782 और छात्राएं 3,53,082 थीं। वहीं सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री में परीक्षार्थियों की संख्या 59,452 और ओल्ड सिस्टम की उच्च माध्यमिक परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या 15,495 थी। परीक्षा कुल 2,103 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 104 संवेदनशील केंद्र थे। परीक्षा 12 से 27 फरवरी तक चली थी।

SCROLL FOR NEXT