प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, महिला मतदान कर्मियों को उनके घर या काम की जगह के पास स्थित मतदान केंद्रों पर ड्यूटी दी जानी थी। हालांकि, वोटकर्मी व BLO एक्या मंच की ओर से आरोप है, कि असल में ऐसा नहीं हो रहा है।
राज्य के कई जिलों में 23 अप्रैल को मतदान होना है। इन जिलों में कर्मियों को उनकी ड्यूटी के आदेश पहले ही मिल चुके हैं। यहीं पर आरोप सामने आए हैं, कि महिला कर्मचारियों को बहुत दूर जगहों पर ड्यूटी दी जा रही है।
कुछ लोगों के लिए उनके घर और DCRC (डिलीवरी सेंटर-रिसीविंग सेंटर), जहां चुनाव से जुड़ी सामग्री जमा और वापस करनी होती है के बीच की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। वोटकर्मी व BLO एक्या मंच के जनरल सेक्रटरी स्वप्न मंडल ने कहा कि मांग की जा रही है, कि महिला मतदान कर्मियों को उनके घरों के पास वाले मतदान केंद्रों पर फिर से तैनात की जाए।