शिक्षा

परीक्षा ड्यूटी में शिक्षक, नॉन वेन्यू सेंटर्स में पढ़ाई प्रभावित

हेडमास्टर्स का कहना, मौजूद स्टाफ के सहारे कक्षाएं जारी, मुश्किलें कम नहीं

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शिक्षकों की कमी एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। इस कारण स्कूलों में क्लासेस का संचालन करना भी मुश्किल हो गया है। इस बारे में स्कूल मैनेजमेंट का कहना है, कि स्कूल में शिक्षकों की पहले से ही कमी है, ऐसे में माध्यमिक परीक्षा शुरू होने से नॉन वेन्यू सेंटर्स से कुछ शिक्षकों को उन सेंटर्स पर नियुक्त किया गया है, जहां परीक्षा संचालित करने के लिए शिक्षक कम हैं। ऐसे में जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र कें रूप में नहीं चुना गया है, वहां पर भी क्लासेस संचालित करना एक चुनौती बन गई है।

पूर्व छात्र ले रहे क्लासेस, ऐसे हो रहा स्कूल संचालन

कुछ स्कूल मैनेजमेंट की ओर से बताया गया है कि कम शिक्षकों में किसी तरह मैनेज किया जा रहा है, तो कुछ स्कूल मैनेजमेंट की ओर से कहा गया है कि शिक्षक कम होने की वजह से पूर्व छात्रों द्वारा क्लासेस लिया जा रहा है। हालांकि कुछ ऐसे में स्कूल हैं, जहां क्लासेस सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

क्या कहा गया स्कूल मैनेजमेंट की ओर से?

पटवार बागान गर्ल्स हाई स्कूल की हेड ऑफ इंस्टीट्यूशन रशीदा फार्रुख ने बताया कि स्कूल में ऐसे में शिक्षकों की कमी है, कुछ शिक्षक BLO के काम मेें लगे हुए हैं, तो कुछ माध्यमिक की परीक्षा के लिए दूसरे सेंटर्स पर नियुक्त किये गए हैं। स्कूल में 6 से 10 तक की कक्षाएं रेगुलर चल रही है, जो स्कूल के पूर्व छात्र या मौजूद कुछ शिक्षकों द्वारा मैनेज किया जा रहा है। गैंजेस हाई स्कूल के हेडमास्टर विशाल तिवारी ने बताया कि स्कूल से 4 शिक्षक दूसरे स्कूल में माध्यमिक की ड्यूटी में लगे हुए हैं। 5 से 10 तक की कक्षाएं चल रही है। हालांकि ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है, जितने शिक्षक मौजूद हैं उसी में मैनेज किया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT