शिक्षा

WBJEE परीक्षा और एडमिशन प्रोसेस में विलंब, छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों की बढ़ी चिंता

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में WBJEE 2026 परीक्षा में हो रही देरी ने एक बार फिर छात्रों, अभिभावकों और शैक्षणिक संस्थानों की चिंता बढ़ा दी है। वह इसलिए, क्योंकि एक ओर शैक्षणिक कैलेंडर शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो गई है। ऐसे में परीक्षा और उसके बाद की काउंसलिंग तथा एडमिशन प्रक्रिया का समय पर पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। WBJEE बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा राज्य के प्रमुख इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का मुख्य माध्यम है। यदि इसमें देरी होती है, तो इसका सीधा असर एडमिशन टाइमलाइन पर पड़ता है। ऐसे में राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान जैसे जेयू और सीयू के शिक्षक संगठनों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि यदि एडमिशन प्रक्रिया में और देरी होती है, तो राज्य के मेधावी छात्र अन्य राज्यों के संस्थानों की ओर रुख कर सकते हैं। उनका कहना है कि प्रतिभाशाली छात्रों के बाहर जाने से राज्य के शैक्षणिक स्तर और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता दोनों पर असर पड़ सकता है। WBJEE की परीक्षा में हाे रही देरी से छात्रों की चिंता भी बढ़ गई है। अनिश्चितता के कारण उनके करियर प्लान पर भी असर पड़ रहा है।

क्या कहना है शिक्षक संगठन का?

जेयू से जादवपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (JUTA) के जनरल सेक्रेटरी पार्थ प्रतिम रे ने कहा कि WBJEE 2026 की प्ररीक्षा और उसके बाद एडमिशन प्रकिया में देरी होने से राज्य के मेधावी छात्र अन्य राज्यों के संस्थानों की ओर रुख कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में प्रकिया आगे बढ़ चुकी है, जल्द ही क्लासेस भी शुरू हो जाएगी।

SCROLL FOR NEXT