शिक्षा

CU : चुनाव को लेकर कॉलेजों में UG और PG कक्षाएं ऑनलाइन

22 अप्रैल से 5 मई तक, सभी अंडरग्रेजुएट कक्षाएं ऑनलाइन

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विधानसभा चुनाव को लेकर कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेजों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर की कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। ऐसा सीयू के वीसी आशुतोष घोष की ओर से बताया गया है। सीयू में अंडरग्रेजुएट स्तर की परीक्षाएं कैसे आयोजित की जाए, इसपर लंबे समय से अनिश्चितता और असमंजस बनी हुई थी। अधिकारियों ने इसके अलावा भी कई परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया। मंगलवार को संबद्ध कॉलेजों के साथ हुई एक बैठक में यह तय किया गया कि जब तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर की कक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी।

क्या कहा वीसी ने?

वीसी आशुतोष घोष ने कहा, कि यह फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 22 अप्रैल से 5 मई तक, सभी अंडरग्रेजुएट कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए यह फैसला फिलहाल 22 से 24 अप्रैल तक की ऑनलाइन कक्षाओं पर लागू होता है। शेष अवधि के बारे में और जानकारी बाद में घोषित की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT