शिक्षा

कॉलेजों में दोहरी चुनौती: परीक्षा भी, सेंट्रल फोर्स का ठहराव भी

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 1 मार्च को सेंट्रल फोर्स आ रही हैं। आमतौर पर सेंट्रल फोर्स को कॉलेजों और स्कूलों में ठहराया जाता है। हालांकि उसी समय अंडरग्रेजुएट के तीसरे सेमेस्टर की एग्जाम भी होने वाली है। पता चला है कि सीयू की तरफ से अलग-अलग कॉलेजों को एग्जाम के साथ ही सेंट्रल फोर्स के रहने का इंतजाम करने को लेकर लेटर भेजा गया है। मैनेजमेंट का कहना है कि ज़्यादातर कॉलेजों में जगह की कमी है। इस वजह से उन्हें एक ही समय में एग्जाम और सेंट्रल फोर्स के रहने का इंतजाम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में योगेश चंद्र चौधरी कॉलेज के प्रिंसिपल पंकज कुमार रॉय ने कहा कि एग्जाम और चुनाव दोनों जरूरी हैं। कॉलेज में कुल 120 सेंट्रल फोर्स के रहने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। यह कैसे मैनेज होगा यह चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि सेंट्रल फोर्स के रहने का इंतजाम कॉलेज की न्यू बिल्डिंग में किया जाएगा और एग्जाम पूरानी बिल्डिंग में आयोजित की जाएगी।

स्कूल कोई धर्मशाला नहीं : ब्रात्य

सेंट्रल फोर्स के आने की बात पर राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु थोड़े नाराज हैं। उन्होंने गुरुवार को तंज कसा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सोचती है, कि स्कूल धर्मशाला हैं। अगर सेंट्रल फोर्स के ठहरने की वजह से राज्य में पढ़ाई रुकती है, तो हम ऐसा नहीं चाहेंगे।

SCROLL FOR NEXT