शिक्षा

जेयू में 4 मई को कक्षाएं रहेंगी बंद, वोटों की गिनती के चलते लिया गया फैसला

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में वोटों की गिनती के दौरान सभी एकेडमिक गतिविधियां बंद रहेंगी। 4 मई को राज्य विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती यूनिवर्सिटी के पास ही स्थित आचार्य प्रफुल्ल चंद्र पॉलिटेक्निक संस्थान में होगी। चुनाव आयोग ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर गाड़ियां पार्क करने के बारे में कहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि इसी अनुरोध को देखते हुए कक्षाएं बंद करने का यह फैसला लिया गया है। यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक रजिस्ट्रार, सलीमबख्श मंडल ने कहा कि वोटों की गिनती ठीक बगल में स्थित आचार्य प्रफुल्ल चंद्र पॉलिटेक्निक संस्थान में होगी। चुनाव आयोग गाड़ियों की पार्किंग के लिए कैंपस परिसर का इस्तेमाल करेगा। इसलिए, उस दिन सभी कक्षाएं बंद रहेंगी।

SCROLL FOR NEXT