प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद के प्रेसिडेंट चिरंजीव भट्टाचार्य को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह इस पद का कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी पार्थ करमाकर को दी गई है। बता दें कि मैथ्स के प्रो. पार्थ करमाकर अभी वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) के डिप्टी सेक्रेटरी हैं। वह 2 मार्च को उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद के प्रेसिडेंट की तौर पर चार्ज संभाल लेंगे। चिरंजीव भट्टाचार्य अगस्त 2021 में संसद के प्रेसिडेंट के पद पर आए थे।
हालांकि उनका टर्म अगस्त 2025 में खत्म हो गया था, लेकिन उनका टर्म दो बार बढ़ाया गया था। इसी दौरान उनके लीडरशिप में हायर सेकेंडरी एग्जाम सेमेस्टर सिस्टम में हुए थे। इस घोषणा के बाद चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि मुझे लगा था कि मुझे थैंक यू मिलेगा, लेकिन मुझे इस्तीफे का लेटर मिला। उन्होंने कहा कि वह अभी इस बारे में कुछ भी बात करने या सोचने को तैयार नहीं हैं। वहीं पार्थ करमाकर ने कहा कि शुक्रवार को उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर मिला है और वह 2 मार्च को चार्ज संभालेंगे।