प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : साउथ 24 परगना के डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी एजुकेशन काउंसिल के चेयरमैन अजीत नाइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला बुधवार को उन्होंने लिया है। जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी एजुकेशन काउंसिल के चेयरमैन का पद नॉमिनेशन के आधार पर तय होता है। यहां सरकार की पसंद के व्यक्ति को अपॉइंट किया जाता है। उन्हाेंने कहा कि मुझे लगा कि सरकार बदलने के साथ ही मुझे नैतिक रूप से पद छोड़ देना चाहिए। इसलिए मैंने पद छोड़ दिया। टीचर लीडर स्वपन मंडल ने कहा, नैतिक नजरिए से, पद छोड़ देना ही बेहतर है। हालांकि, यह पूरी तरह से चेयरमैन का अपना मामला है।