शिक्षा

CBSE अलर्ट : 14 फरवरी तक जमा करें प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स

लगभग 30% स्कूलों ने अभी तक पूरा नहीं किया प्रोसेस

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने वाले हैं। ऐसे में बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा के मार्क्स जमा करने की आखिरी तारीख की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार लगभग 30% स्कूलों ने अभी तक यह प्रोसेस पूरा नहीं किया है, इसलिए बोर्ड ने उन सभी स्कूलों को 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के सभी मार्क्स ऑनलाइन जमा करने का मौका दिया है। इस साल करीब 46 लाख कैंडिडेट 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। बोर्ड इतनी बड़ी संख्या में कैंडिडेट की आंसर शीट को इवैल्यूएट करने के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' शुरू करने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस बार से मार्क्स किसी खास सेंटर पर नहीं, बल्कि एक खास पोर्टल के जरिए ऑनलाइन मार्क्स भेजा जाएगा। हालांकि, अभी के लिए 12वीं के स्टूडेंट्स के मार्क्स इस तरीके से इवैल्यूएट किए जाएंगे। 10वीं के स्टूडेंट्स के मार्क्स पहले की तरह ही एक खास सेंटर पर भेजने होंगे। ऑनलाइन रिकॉर्ड चेकिंग के लिए, जो खास पोर्टल लॉन्च किया गया है, उसमें स्कूल टीचरों के नाम, सब्जेक्ट, एक्सपीरियंस, डेट ऑफ बर्थ, फोन नंबर और ईमेल ID की जरूरत है। स्कूलों को यह सारी जानकारी 13 फरवरी तक पोर्टल पर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

SCROLL FOR NEXT