शिक्षा

बड़ी खबर : आज जारी होगा उच्च माध्यमिक 2026 का रिजल्ट

सुबह 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा रिजल्ट

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आज, गुरुवार को उच्च माध्यमिक 2026 का रिजल्ट जारी होने वाला है। उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर यह घोषणा की गई है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि रिजल्ट सुबह 10.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सॉल्टलेक स्थित विद्यासागर भवन में जारी किया जाएगा। सुबह 11 बजे के बाद छात्र result.wb.gov.in जैसे अन्य वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। संसद के अनुसार इस बार सेमेस्टर-4 के साथ सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री और ओल्ड सिस्टम की उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजित हुई थी। इस बार तीनों परिक्षाओं में कुल परिक्षार्थियों की संख्या 7 लाख 10 हजार 811 थी, जिसमें छात्रों की संख्या 3,15,732 और छात्राओं की संख्या 3,95,079 थी। सेमेस्टर-4 में कुल 6,35,864 परिक्षार्थी थे, जिसमें छात्र 2,82,782 और छात्राएं 3,53,082 थीं। वहीं सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री में परिक्षार्थियों की संख्या 59,452 और ओल्ड सिस्टम की उच्च माध्यमिक परीक्षा में परिक्षार्थियों की संख्या 15,495 थी। राज्य में कुल 2,103 सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें कोलकाता के 134 और हावड़ा के 91 सेंटर्स थे। कुल 104 सेंटर्स को सेंसिटिव वेन्यू के तौर पर चुना गया था। सेमेस्टर-4 परीक्षा का प्रश्न पत्र सादा, सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री परीक्षा की ओएमआर शीट येलो और ओल्ड सिस्टम की परीक्षा का प्रश्न पत्र ब्लू रंग का था।

SCROLL FOR NEXT