प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : 5 वर्षीय बी.ए.एल.एल.बी सेमेस्टर-3 परीक्षा 2025 के पेपर-3 (इकोनॉमिक्स-1) तथा 5 वर्षीय बी.ए.एल.एल.बी सेमेस्टर-7 और ऑनर्स सेमेस्टर-7 परीक्षा 2025 के पेपर-3 (बैंकिंग लॉ) की 28 मई, गुरुवार को निर्धारित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में सीयू की वेबसाइट पर एक अधिसूचना जरी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार स्थगित की गई ये परीक्षाएं अब 9 जून को आयोजित होंगी। परीक्षा का समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेगा।