अंश बजाज 
शिक्षा

अंश ने मात्र 2 साल की उम्र में 3 अवॉर्ड किये अपने नाम

एक नजर अंश के अवार्ड्स पर प्रथम पुरस्कार : 30 सेकंड में 17 जानवरों के नाम बताने के लिए दूसरा पुरस्कार : 1 मिनट में 25 विभिन्न प्रकार के साउंड की नकल करने के लिए तीसरा पुरस्कार : 200 से ज्यादा फ्लैशकार्ड का नामकरण करने के लिए

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कुछ बच्चों की जिनती उम्र होती है, उससे ज्यादा उनमें प्रतिभा भरी होती है। कुछ बच्चे अपनी उम्र के अन्य बच्चों की तुलना में जल्दी काेई भी चीज सीख लेते हैं। ऐसा ही एक बच्चा अंश बजाज है। भवानीपुर इलाके का रहने वाला अंश महज 2 साल का है, मगर उसमें इतनी प्रतिभा है, जो उससे ज्यादा उम्र के बच्चों में भी देखने को नहीं मिलती है। अंश ने हाल ही में अपने अद्भुत ज्ञान का प्रदर्शन करके कुल 3 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। उसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से 2 और कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से 1 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जो इतनी कम उम्र में उसकी असाधारण समझने की क्षमता के लिए दिया गया है। उसे प्रथम पुरस्कार 30 सेकंड में 17 जानवरों के नाम बताने के लिए मिला, उस समय उसकी उम्र मात्र 1 वर्ष 11 महीने थी। दूसरा पुरस्कार उसे 1 मिनट में 25 विभिन्न प्रकार के साउंड की नकल करने के लिए मिला, उस समय उसकी उम्र 2 साल 1 महीने थी। वहीं तीसरा पुरस्कार उसे 200 से ज्यादा फ्लैशकार्ड का नामकरण करने के लिए दिया गया है, जब उसकी उम्र 2 वर्ष 2 महीने थी। इन सभी का श्रेय अंश की मां को जाता है, जिन्होंने अंश की प्रतिभा को उभारने में काफी मेहनत की है। पूरे परिवार को अंश पर गर्व है। इस बारे में उसके पिता सौरभ बजाज, जो पेशे से एक वेडिंग प्लानर हैं, उन्होंने कहा कि अंश की इस सफलता के पीछे उसकी मां है। उसकी मां प्रीति बजाज, जो एक डांस अकादमी चलाती हैं, वह अपने काम के बाद अपना पूरा समय अंश पर देती है। उन्होंने बताया कि वह अंश के लिए विभिन्न प्रकार के खेलने के सामान लाती हैं और कई चिजें शिखाने की काशिश करती हैं। उसके दादा राम अवतार बजाज, को भी अपने पोते की प्रतिभा पर काफी गर्व है।

SCROLL FOR NEXT