शिक्षा

राज्य के सभी स्कूल इंस्पेक्टर्स के साथ होगी ऑनलाइन समीक्षा बैठक

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारियां राज्य में शुरू हो गई हैं। इसी बीच विकास भवन ने सभी जिलों के स्कूल इंस्पेक्टर्स (DIs) के साथ एक अहम प्रशासनिक समीक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक 28 और 29 मई को होनी तय है, जिसमें राज्य के हर जिले से प्राइमरी शिक्षा (PE) और सेकेंडरी शिक्षा (SE) के DIs एक साथ शामिल होंगे। शुक्रवार को विकास भवन के अधीन काम करने वाले स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस मामले में एक जरूरी निर्देश जारी किया।

स्कूल शिक्षा कमिश्नर द्वारा जारी नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि यह बैठक पूरी तरह से 'वर्चुअल' या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आयोजित की जाएगी। विकास भवन सूत्रों के मुताबिक इस दो-दिवसीय बैठक के एजेंडे के रूप में कुल नौ खास मुद्दों को रखा गया है। सभी जिलों में इंस्पेक्टरों के काम को आसान बनाने के लिए इस मीटिंग का शेड्यूल दो दिनों के लिए तय किया गया है। जानकारी के अनुसार 28 मई को दोपहर 12 बजे मुख्य रूप से उत्तर बंगाल और आस-पास के इलाकों के साथ मीटिंग होगी। इसके बाद 29 मई काे दोपहर 12 बजे दक्षिण बंगाल और कोलकाता के आस-पास के जिलों के साथ मीटिंग होगी।

SCROLL FOR NEXT