शिक्षा

IGNOU में ODL और ऑनलाइन कोर्स के लिए एडमिशन की तारीख बढ़ी

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने एक बार फिर ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) व ऑनलाइन कोर्स के लिए एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। यह घोषणा हाल ही में संस्थान द्वारा की गई थी। इसमें बताया गया है कि इच्छुक उम्मीदवार अब भी कई तरह के विषयों में उच्च शिक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने पहले घोषणा की थी कि ODL और ऑनलाइन कोर्स के लिए एडमिशन के आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 मार्च होगी।

नयी अधिसूचना के अनुसार, इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया है। विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के साथ-साथ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी प्रदान करता है। हर कोर्स के लिए एडमिशन के अपने अलग पात्रता मानदंड हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित अधिसूचना में उपलब्ध है।

SCROLL FOR NEXT