प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 9वीं क्लास के स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका दे रहा है। बोर्ड उन स्टूडेंट्स के लिए पोर्टल फिर से खोलने जा रहा है, जिनका 2025 एकेडमिक ईयर में 9वीं क्लास में एडमिशन हुआ था, लेकिन उन्होंने तय समय में अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया था। बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन में बताया है कि स्टूडेंट्स 25 फरवरी से 7 मार्च की शाम 4 बजे तक रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
चूंकि यह प्रोसेस तय समय के बाद हो रहा है, इसलिए स्कूलों को हर स्टूडेंट के हिसाब से फाइन देना होगा। बोर्ड ने बताया कि स्टूडेंट्स का एकेडमिक ईयर बर्बाद न हो, इसलिए पोर्टल को तीसरी और आखिरी बार खोलने का फैसला किया गया है। अगर कोई स्टूडेंट तय समय में रजिस्ट्रेशन नहीं करता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल अथॉरिटी की होगी। इससे पहले पिछले साल बोर्ड ने अगस्त और सितंबर में दो फेज में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए पोर्टल खोला था। उस समय करीब 9,335 स्कूल इस प्रोसेस से गुजरे थे।