गर चाहिए खिली त्वचा सांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
संजीवनी

गर चाहिए खिली त्वचा

स्किन केयर

नर्म, खिली और चमकदार त्वचा सभी की चाहत है। ऐसी त्वचा पाने के लिए त्वचा का

विशेष ख्याल रखना जरूरी है। आइए जानें किन चीजों को अपनाकर हम अपनी त्वचा

को नर्म, मुलायम बना सकते हैं।

त्वचा के निखरेपन के लिए रखें डाइट का ख्याल:-

अभी भी बहुत से युवा इस बात को नहीं मानते कि जैसी डाइट हम लेते हैं, वैसी त्वचा

दिखती है। डाइट में हरी सब्जियां, फल, 3 से 4 लिटर पानी नियमित लेना जरूरी

होता है ताकि शरीर के टाक्सिन्स बाहर निकलने रहें और शरीर को विटामिन भी

मिलते रहें।

त्वचा की ताजगी के लिए विटामिन ए,बी,सी और एंटी आक्सीडेंट्स को अपनी रेगुलर

डाइट में शामिल कर लें तो त्वचा नर्म और खिली रहेगी। ओमेगा 3 फैटी एसिडस

और ओमेगा 6 फैटी एसिडस और फ्लेक्स सीडस का सेवन भी करते रहें। खुश्क त्वचा

को लाभ मिलता है।

हर मौसम में सावधानी बरतें:-

गर्मी हो, सर्दी हो या बरसात, हर मौसम में त्वचा का ध्यान रखना जरूरी होता है। दिन

में कम से कम दो बार चेहरा अवश्य धोएं। अधिक सर्दी के दिनों में चेहरे की सफाई

फेस मिल्क या क्लींजर से भी चेहरा धो सकते हैं। चाहे बाहर धूप हो, धुंध हो या

बादल चेहरे पर सनस्क्रीन अवश्य लगाएं। इस मौसम में भी यू वी ए और यू वी बी

किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। मौसम कैसा भी हो, पानी नियमित पीएं।

तैलीय त्वचा भी मांगती है माश्चराइजर:-

चाहे त्वचा तैलीय हो, माश्चराइजर का प्रयोग अवश्य करें। इसका लाभ यह होगा कि

बढ़ती उम्र का प्रभाव कम दिखेगा। नहाने के बाद त्वचा पर बेबी ऑयल लगाएं। त्वचा

में नमी बनी रहेगी।

मिक्स त्वचा का भी रखें ध्यान:-

अगर आपकी त्वचा मिक्स है और चेहरे पर मुंहासे होते रहते हैं तो भी माश्चराइज करें

अपनी त्वचा को। नाइट क्रीम का प्रयोग करें। इससे त्वचा में चमक बनी रहती है।

मेकअप कम करना चाहिए:-

मेकअप का प्रयोग जब आवश्यकता हो तो करना चाहिए। उसमें भी आंखों और होंठों पर

मेकअप का प्रयोग करें। चेहरे, गर्दन पर सनस्क्रीन और फाउंडेशन लगाएं। जो लोग

अधिक मेकअप करते हैं उन्हें मिनरल बेस्ड ब्यूटी प्राडक्ट्स खरीदने चाहिए ताकि

त्वचा एलर्जी फ्री रहे। अपनी त्वचा पर अगला मेकअप प्रयोग करने से पहले त्वचा

को 10 घंटे तक मेकअप फ्री रखना चाहिए।

बदलते मौसम में बरतें सावधानी:-

त्वचा कैसी भी हो, मिक्स, ड्राई या तैलीय हर त्वचा के लिए बेसन दही का का फैस पैक

अच्छा होता है। 1 चम्मच नींबू का रस, थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर

लेप करें। थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें। खुश्क और मिक्स त्वचा के लिए मुल्तानी

मिट्टी के स्थान पर चुटकी भर हल्दी मिलाएं, चेहरे पर लेप लगाएं ओर 10 मिनट

बाद धो लें।

खुश्क त्वचा हेतु थोड़ा सा आलिव आयल मिक्स करें और हल्दी या मुल्तानी मिट्टी न

मिलाएं। आंखों की ताजगी के लिए टमाटर और खीरे के रस में कॉटन बॉल भिगो कर

रखें। बढ़ती उम्र में त्वचा की कसावट हेतु अखरोट का पाउडर और अंडे की जर्दी

मिलाकर चेहरे पर लेप लगाएं। लाभ मिलेगा। रात्रि में सोते समय नाइट क्रीम लगाएं।

चेहरे पर रोजाना माश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। सुनीता गाबा (स्वास्थ्य दर्पण)

SCROLL FOR NEXT