फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान सांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
संजीवनी

फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

आहार चर्चा

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए उचित माना जाता है। अधिकतर लोग यह नहीं जानते

कि फलों का सेवन कब और कैसे किया जाय। उचित समय और सही मात्रा में खाये गए

फल हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं। आइये देखें फल का सेवन करते समय किन

बातों पर ध्यान दें-

खाली पेट फल खाने से फलों का पूरा लाभ मिलता है। माना जाता है कि सुबह फलों

का सेवन उत्तम होता है, दोपहर को मध्यम और रात्रि को निम्न प्रभाव होता है।

जिस मौसम में जो फल उत्पन्न होते हैं और बाज़ार में बहुत मात्रा में

उपलब्ध होते हैं, वही फल खाने चाहिए क्योंकि प्रकृति के अनुरूप ही उस मौसम में फल

उगते हैं।

रोगी को दिनभर में तीन बार फल देना उचित होता है, सुबह, दोपहर और शाम के

समय।

एक समय में एक ही प्रकार के फल का सेवन करना चाहिए।

फलों का सेवन रोटी के साथ नहीं करना चाहिए। फलों को अकेले ही खाएं। तभी इससे

पूरा लाभ उठा सकते हैं।

अमरूद, नाशपाती, सेब आदि फल छिलके सहित खाएं। कुछ फलों के छिलके कड़वे,

सख्त और ओर कसैले होते हैं। ऐसे फलों के छिलके उतार कर खाएं।

बेर एक ऐसा फल है जिसे रोगी को नहीं खाना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति को बेर कम

मात्रा में खाने चाहिए।

रोगावस्था में रोगी को केवल वही फल दें जो उसके लिए उचित हों। डॉक्टर से पूछकर

रोगी को फल दें।

शीत ऋतु में रसदार फलों का सेवन उत्तम है। ध्यान रखें उन्हें धूप में बैठकर खाएं।

सुनीता गाबा(स्वास्थ्य दर्पण)

SCROLL FOR NEXT