आंखें क्यों दुखती हैं 
संजीवनी

आंखें क्यों दुःखती हैं?

आंखों के रोग

-रात को देर से सोने से और बहुत देर से जागने से आंखें दुखने लगती हैं।

-रंगीन टी.वी. बहुत पास से देखने पर, कंप्यूटर पर अधिक समय तक काम करने से भी आंखें प्रभावित होती हैं।

-पढ़ते-लिखते समय सही प्रकाश का न होना या उचित दूरी का न होना भी आंखों पर कुप्रभाव डालता है।

-धूल और धुएं के प्रदूषित वातावरण में अधिक समय तक रहने से भी आंखों पर प्रभाव पड़ता है।

-आंखों को उचित आराम न मिलने से भी आंखें प्रभावित होती हैं।

-अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थ, चाट पकौड़ी खाने, मांसाहार करने से भी आंखें खराब होती हैं।

-भोजन की अनियमितता और गलत खानपान भी आंखों पर प्रभाव डालते हैं।

-रेल, बस, कार आदि में सफर करते समय जो लोग पढ़ते हैं वे भी आंखों के रोग का शिकार होते हैं।

-अधिक पतली छपाई वाली पुस्तकें पढ़ने से भी आंखें दुखती हैं।

सुनीता गाबा(स्वास्थ्य दर्पण)

SCROLL FOR NEXT