तन मन को फिट रखता है योग, जानिए कैसे Ai
संजीवनी

तन मन को फिट रखता है योग, जानिए कैसे

'योग’ का अर्थ है जुड़ना। नियमित योग कर के हम अच्छे स्वास्थ्य और और स्वस्थ मन से जुड़ते हैं। योग से जुड़ने वालों को सोच और नजरिया आम लोगों से अलग होता है। उनके शरीर के हाव भाव दर्शाते हैं कि वे संयमित जीवन शैली जीते हैं। योग कोई नई फिलॉसफी नहीं है बल्कि कई युगों पुरानी है। योग हमारे तन-मन को किस प्रकार स्वस्थ रखता है, आइए जानें -

  • नियमित योग हमारे स्नायुमंडल (तंत्र) पर काबू रखता है।

  • आमाशय और हार्मोंस ग्रंथियां ठीक से काम करती हैं।

  • उच्च रक्तदाब, पल्स रेट और रेस्पिरेटरी सिस्टम को काबू में रखता है।

  • शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

  • निद्रा सिस्टम को ठीक रखता है।

  • रोग निरोधक शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ाता है।

  • हमारे मूड को ठीक रखता है, हमारी सोच को सही रखता है।

  • याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाता है।

  • सीखने की क्षमता बढ़ती है।

  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।

  • रक्त की कमी को दूर करता है।

  • योग हमें अनुशासन में रहना सिखाता है।

  • वजन काबू में रहता है।

  • हृदय के काम करने की क्षमता बढ़ती है। सारिका (स्वास्थ्य दर्पण)

SCROLL FOR NEXT