गर्मी में करें त्वचा की रक्षा सांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
संजीवनी

गर्मी में करें त्वचा की रक्षा

गुलाब :

तपती गर्मी से राहत पाने के लिए गुलाब का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। अधिक व दुर्गन्धयुक्त पसीना आने पर गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इन्हें अधिक पसीने वाली जगह पर लगाने से ठंडक मिलेगी। गुलाब की पंखुड़ियों से बना शर्बत या गुलकंद भी ले सकते हैं। गर्मी के कारण हाथों, पैरों में जलन, पेट में गडबड़ी या एसिडिटी आदि में भी फायदा मिल सकता है।

ईसबगोल :

इस से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी व जलन से बचने के लिए ईसबगोल को पानी में पेस्ट बनाकर जलन वाले स्थान पर लगाएं।

मेंहदी :

गर्मी की वजह से जब हाथ पैरों में पसीना आता है या जलन होती है, तब मेंहदी या हिना का पेस्ट लगाने से ठंडक मिलती है।

अंगूर :

अंगूर का इस्तेमाल गर्मी में बहुत अच्छा माना जाता है। अंगूर से बना हुआ शर्बत या ताजे फल खाने से राहत तो मिलती है, साथ ही यह एनर्जी टॉनिक का भी काम करता है। इससे कब्ज भी दूर होती है।

चंदन :

गर्मियों की कोई भी समस्या हो तो चंदन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। पसीने के कारण दुर्गंध आना या हाथ पैरों में जलन रहना, त्वचा पर घमौरियां या सन् बर्न हो जाएं तो चंदन का इस्तेमाल फायदा पहुंचाता है।

आंवला :

आंवले की तासीर भी ठंडी होती है। गर्मी या धूप में निकलने से कई बार सिर में दर्द होता है। दूध में आंवले का पेस्ट बनाकर माथे पर लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है।

जे.के. शास्त्री (स्वास्थ्य दर्पण)

SCROLL FOR NEXT