दिल को स्वस्थ रखता है उचित खानपान सांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
संजीवनी

दिल को स्वस्थ रखता है उचित खानपान

हार्ट केयर

बढ़ते प्रदूषण और बदलते लाइफ स्टाइल ने लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा दी है।

कई बार कम उम्र में बड़ी बड़ी बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं फिर डाक्टर, दवा और

परहेज में ही फंस कर रह जाते हैं। इसी प्रकार दिल की बीमारी दिनों दिन बढ़ती जा

रही हैं। हर वर्ष आंकड़े पिछले साल से बढ़ते जा रहे हैं।

ऐसे में आवश्यकता है जागरूक होने की, अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव लाने की और

खान-पान की आदतों को बेहतर बनाने की। आइए जानें हृदय को बेहतर चलाने के

लिए हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

क्या लें

- टोंड दूध पीएं। उससे बना दही,छाछ लें। चाय में भी टोंड दूध का प्रयोग करें।

- ग्रीन और ब्लैक टी पीएं। इनसे रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने में मदद

मिलती है। एक दो ग्रीन टी और एक कप ब्लैक टी प्रतिदिन ले सकते हैं।

- अच्छी सेहत हेतु ताजे फल-सब्जियों का नियमित सेवन करें।

- घर पर अच्छे तेल में फ्राई की हुई चीजें कभी कभी सीमित मात्रा में खाएं।

- सरसों का तेल हृदय हेतु अच्छा होता है विशेषकर कच्ची धानी का। कम मात्रा में

सब्जी बनाते हुए इसका प्रयोग करें।

- एक दिन में छोटे एक या दो चम्मच देसी घी का सेवन कर सकते हैं जो ह्नदय की

सेहत के लिए लाभप्रद है।

- ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन नियमित सीमित मात्रा में करें।

- मीठे में ब्राउन शुगर का सीमित मात्रा में सेवन करें। गुड़ ज्यादा लाभप्रद है पर ध्यान

रखें रिफाइंड गुड़ का सेवन न करें। नान रिफाइंड थोड़ा कालापन लिए हुए गुड़ का

सेवन करें।

क्या न लें

- प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड दिल की सेहत के लिए नुकसानदेह होता है जैसे कि पैक्ड जूस,

एनर्जी ड्रिंक्स और साफ्ट ड्रिंक्स आदि। इसके अतिरिक्त रेडी टू ईट और सेमी कुक्ड

फूड का सेवन भी न करें।

- नमक और चीनी का प्रयोग बहुत ही सीमित मात्रा में करें।

- तंबाकू किसी भी रूप में न लें।

- बाजार में बने तले पदार्थों का सेवन न करें क्योंकि बाजार में घटिया तेल में चीजें

तैयार की जाती हैं।

- किसी भी चीज को घर में फ्राई कर बचे तेल का उपयोग बाद में न करें क्योंकि बार-

बार उसी तेल को प्रयोग करने से ट्रांस फैट्स बढ़ जाते हैं जो ह्नदय को नुकसान

पहुंचाते हैं।

- अधिक कार्बोहाइड्रेट्स लेने से बचें।

- फास्ट और जंक फूड का सेवन न करें। नीतू गुप्ता(स्वास्थ्य दर्पण)

SCROLL FOR NEXT