कोलकाता : सामुदायिक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करते हुए जीतो हेल्थ, जिसे सस्तासुंदर द्वारा संचालित किया जा रहा है, ने लेक एवेन्यू में अपना दूसरा क्लिनिक शुरू किया। यह शहर में किफायती और एकीकृत स्वास्थ्य सेवा मॉडल के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लेक एवेन्यू, में स्थित इस नए क्लिनिक को इस तरह तैयार किया गया है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी सुविधा मिल सके। यहां मरीजों के लिए ऑन-साइट डॉक्टर परामर्श, आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन विशेषज्ञ चिकित्सा राय, डायग्नोस्टिक सपोर्ट और पूरी तरह से स्टॉक की गई फार्मेसी उपलब्ध है, जहां दवाइयों पर 60 प्रतिशत तक की बचत का वादा किया गया है। मरीज परामर्श, जांच और दवा खरीद की प्रक्रिया लगभग 50 मिनट के भीतर पूरी कर सकते हैं, जिससे सुविधा और समय दोनों की बचत होती है।
इस अवसर पर सस्तासुंदर के संस्थापक एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बी.एल. मित्तल ने कहा, 'हमारा उद्देश्य हमेशा से गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच की दूरी को कम करना रहा है। जीतो हेल्थ के इस दूसरे क्लिनिक के साथ हम परिवारों पर पड़ने वाले स्वास्थ्य खर्च के बोझ को कम करने के लिए विश्वसनीय चिकित्सा सेवाएं और असली दवाएं सुलभ कीमतों पर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं।' जीतो हेल्थ के वाइस प्रेसिडेंट प्रीथिश कुंडु ने कहा, 'यह विस्तार हमारे उस मिशन को दर्शाता है जिसमें हम पड़ोस स्तर पर भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा प्रणाली तैयार करना चाहते हैं। फिजिकल कंसल्टेशन, डिजिटल विशेषज्ञता और किफायती फार्मेसी को एक साथ जोड़कर हम शहरी समुदायों के लिए एक सहज और मरीज-केंद्रित मॉडल तैयार कर रहे हैं।'
बढ़ती स्वास्थ्य लागतों के बीच यह पहल खास तौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए राहत देने वाली मानी जा रही है। यह विस्तार तकनीक-सक्षम, किफायती और समयबद्ध सेवा पर आधारित मॉडल को आगे बढ़ाते हुए कोलकाता में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जीतो हेल्थ की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाता है।