एनर्जेटिक Ai Generated Image
संजीवनी

एनर्जेटिक बने रहने के आसान तरीके

Om Prakash Mishra

हर कोई एनर्जेटिक बने रहना चाहता है। एनर्जेटिक बने रहने से ही आधुनिक भागदौड़ का मुकाबला किया जा सकता है। यदि आप ढीले ढाले रहेंगे तो आधुनिक दौड़ में पिछड़ जायेंगे। पिछड़ना कोई भी नहीं चाहता। आइए देखें एनर्जेटिक बने रहने के लिए हम क्या कर सकते हैं।

उत्साही बनें:-

अपनी एनर्जी को रिस्टोर करें। एनर्जी रिस्टोर करने के कई तरीके हैं जैसे एरोमाथेरेपी, प्रतिदिन ताजा ओरेंज जूस, मालिश, पौष्टिक आहार लेकर और उचित मात्रा में आराम करके लम्बी श्वासें लेकर, प्रकृति का मजा उठाकर और दिन में दो बार नहा कर भी इसमें सहायता मिलती है। इस प्रकार अपनी एनर्जी को रिस्टोर कर आप स्वयं को उत्साही बना सकते हैं ताकि एनर्जेटिक बने रहें।

म्यूजि़क के साथ थिरकें:-

घर पर रहकर अपने लिविंग रूम में किसी को डिस्टर्ब किए बिना हल्के म्यूजिक के साथ थिरकें। म्यूजिक के साथ थिरकने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। हो सके तो डांस क्लास ज्वाइन करें और अच्छे से नृत्य सीखें।

खूब पानी पीएं:-

यदि दिन भर पर्याप्त पानी नहीं पीयेंगे तो थके-थके महसूस करेंगे, थकान से हलका सिरदर्द भी महसूस करते रहेंगे। पानी पीते रहने से ताजा महसूस करेंगे और काम में दिल भी लगा रहेगा। इसलिए खूब पानी पीएं और ताजगी महसूस कर ऊर्जावान बने रहें।

पूरी नींद लें :-

शांत और पूरी नींद अपने आप में एनर्जी बूस्टर है जिसका किसी भी अन्य चीज से मुकाबला नहीं है। इसलिए रात्रि को 10 बजे तक बिस्तर में चले जाएं ताकि प्रातः ताजगी लिए उठ पाएं।

पौष्टिक आहार लें:-

जो लोग प्रातः ब्रेकफास्ट नहीं लेते, उनका एनर्जी लेवल दोपहर होने से पहले गिरना शुरू हो जाता है, इसलिए ब्रेकफास्ट अवश्य और पौष्टिक लें ताकि शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहे। वैसे तो दिन भर पौष्टिक आहार लेते रहें ताकि काम करने की शक्ति बनी रहे।

मुद्राओं से शक्ति लें:-

हाथों की विभिन्न मुद्राएं शरीर के विभिन्न भागों को शक्ति प्रदान करती हैं। इसके लिए विशेषज्ञ से सीखें। पूरा ज्ञान प्राप्त होने पर अपनी शक्ति इन मुद्राओं द्वारा अर्जित करें क्योंकि इन मुद्राओं से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है जो दिमाग की चुस्ती के लिए लाभप्रद होता है।

व्यक्तित्व निखारें:-

अच्छे कपड़े पहनने से इंसान अच्छा महसूस करता है और मैले कपड़े पहनने से बुरा, इसलिए फैशन अनुसार, मौसम के अनुसार और अवसर के अनुसार वस्त्र पहनें ताकि आप अच्छा महसूस कर सकें। बहुत लाइट कपड़े न पहनें। ब्राइट कपड़े आपको चुस्त, जवां और खुश रखते हैं।

खुश रहें:-

अच्छे जोक्स पढ़ें और प्रफुल्लित करने वाला साहित्य पढ़ें ताकि खुश रह सकें। हंसना एक बहुत अच्छा व्यायाम है। इससे फेफड़े खुलते हैं और आप लंबी सांसें ले सकते हैं। खुश रहने से आप स्वयं ऊर्जावान महसूस करेंगे, काम में दिल लगेगा और आशावादी बनेंगे।

आशावादी लोगों के साथ रहें:-

आपके आसपास जो लोग निराश रहते हैं और निराशाभरी बातें करते हैं, उनसे दूर रहें। आशावादी लोगों के साथ रहें। आशावादी लोग आपको आगे बढ़ने में मदद करते हैं और आपका मन भी उस वातावरण में लगता है और आप पूरी स्फूर्ति से काम करते हैं।

खुशी भरे क्षणों को संजो कर रखें:-

अपने तरीके से काम करें पर इस बात का ध्यान रखें कि दूसरे को कोई नुकसान न पहुंचे। दिन में एक काम ऐसा करें जिससे आपको खुशी मिले। अपने पुराने समय के पर्यटन के फोटो,बीच-बीच में उन्हें पढ़ें और ऊर्जा महसूस करें। अपने पार्टनर के साथ पुरानी यादों को ताजा करें। ये छोटी-छोटी खुशियां भी जीवन में ऊर्जा भरती हैं।

अपने मन की बात कहें:-

आपके मन में क्या विचार चल रहे हैं, अपने किसी विश्वसनीय मित्र से बात करें। अपने मन को हल्का करें ताकि ऊर्जा बनी रहे। यदि मन ही मन घुटते रहेंगे तो ऊर्जा का ह्रास होगा।

(स्वास्थ्य दर्पण)नीतू गुप्ता

SCROLL FOR NEXT