प्रातः उठते ही और रात को सोने से पहले टूथब्रश करें।
हर भोजन के बाद पानी से 7-8 बार कुल्ला जरूर करें। ऐसा करने से भोजन के कण दांतों से निकल जाते हैं और किसी प्रकार की दुर्गन्ध पैदा नहीं करते।
साल में दो बार अपने डेंटिस्ट के पास दांतों की जांच करवाने के लिए जाएं। आवश्यकता पड़ने पर ज्यादा बार भी जा सकते हैं।
अधिक चाय, कॉफी का सेवन नहीं करें।
ब्रश हमेशा ऊपर से नीचे की ओर करें। सही तरीके से ब्रश न करने से दांतों में खाने के अवशेष फंसे रहते हैं जो दुर्गन्ध पैदा करते हैं।
नीम के दातुन से दांत और जीभ सप्ताह में कम से कम दो बार साफ करें।
दांतों की सफाई के साथ-साथ जीभ की भी अच्छी तरह से सफाई करें।
मिठाई, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स, सिगरेट का सेवन कम से कम करें। ये सब सांस की बदबू को जन्म देती हैं।
रोज रात को सोने के पूर्व ब्रश अवश्य करें। रात्रि मंे ब्रश करने के बाद कुछ भी न खायें।
नीम की पत्तियों को उबालकर ठंडा कर कुल्ला करने से बदबू दूर होती है। ध्यान रखें इसे रात्रि में सोने से पहले करें।
कच्चा प्याज़, लहसुन का सेवन कम से कम करें। खाने के बाद दांतों की सफाई अच्छी तरह से करें।
थोड़ा सा ध्यान रखने से आप स्वयं को सांस की बदबू से बचा सकते हैं।