दिल के दौरे से बचने के कुछ सरल उपाय 
संजीवनी

दिल के दौरे से बचने के कुछ सरल उपाय

Om Prakash Mishra
  • तनाव व चिंता से दूर रहने का प्रयत्न करें।

  • खुद को व्यस्त रखें क्योंकि व्यस्त रहकर ही चिंता व तनाव से दूर रहा जा सकता है।

  • अपनी रुचियों को विकसित करें।

  • दिनभर की भागदौड़ में से कुछ समय मनोरंजन के लिए निकालें।

  • क्रोध को नियंत्रण में रखें। क्रोध कई बीमारियों का जन्मदाता है।

  • यदि कभी क्रोध आ भी जाय तो दबाने के बजाय उसे बाहर निकाल दें।

  • भोजन में अधिक नमक का प्रयोग न करें। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है और दिल के दौरे की संभावना बढ़ जाती है।

  • चोकरयुक्त आटे व दाल आदि को भोजन में सम्मिलित करें। ये रक्त में कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं।

  • नियमित व्यायाम करें।

  • वसायुक्त पदार्थों का सेवन कम से कम करें।

  • वजन को नियंत्रित रखें। मोटापे से दिल के दौरे की संभावना बढ़ जाती है।

  • हर समय प्रसन्न रहने का प्रयास करें। प्रसन्नता हर बीमारी की दवा है।

(स्वास्थ्य दर्पण) मीना जैन छाबड़ा

SCROLL FOR NEXT