पॉस्चर AI Generated Image
संजीवनी

पोस्चर को बनाएं परफेक्ट

Om Prakash Mishra

शरीर का सही पोस्चर एक ओर जहां अच्छे स्वास्थ्य को बरकरार रखता है वहीं दूसरी ओर आत्मविश्वास भी बढ़ाता है, इसलिए अपने पोस्चर को बनाएं परफेक्ट ।

  • प्रातःकाल बिस्तर से उठते वक्त सीधे खड़े हो जाएं तथा दोनों हाथों को जोड़कर सामने लाएं। फिर जैसे-जैसे सांस अन्दर लें। साथ ही साथ अपने दोनों हाथों को भी ऊपर उठाते जाएं। जब हाथ पूरी तरह ऊपर उठा लें तो सांस को रोकते हुए धीरे-धीरे दोनों हाथों को अलग करें, उसके बाद सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को अलग-अलग दिशा में ले जाएं। ध्यान रखें इस दौरान रीढ़ की हड्डी पूरी तरह सीधी रहे।

  • आईने के सामने खड़े होकर दोनों घुटनों पर शरीर का वजन डालें। कंधे को पीछे की ओर खींचें तथा सीने को फुलाएं और पेट को अन्दर दबा लें। इससे रीढ़ की हड्डी को सीधा करने में सहायता मिलेगी।

  • फोन करते समय रिसीवर को हाथों में ही पकड़ें। गर्दन व कंधे के मध्य न दबाएं।

  • सोते समय सिर के नीचे तकिया जरूर लगाएं जिस से सिर व रीढ़ की हड्डी एक सीध में ही रहें।

  • नीचे गिरी हुई वस्तु को उठाने के लिए कमर के बल न झुकें बल्कि घुटनों को मोड़कर ही झुकें।

  • प्रतिदिन गहरी नींद लें। मामूली सख्त गद्दों पर सोने की आदत डालें।

  • ज्यादा समय तक कुर्सी पर न बैठें। बीच-बीच में टहलते भी रहें।

  • हमेशा कमर सीधी करके ही बैठें।

  • चलते समय कमर, सिर तथा गर्दन सीधी रखें।

  • स्वीमिंग या एक्सरसाइज जरूर करते रहें। इससे मांसपेशियां तंदुरुस्त व मजबूत बनती

  • हैं।

  • पद्मासन भी लाभदायक सिद्ध होता है। (उर्वशी)ओम प्रकाश वर्मा ’यारा‘

SCROLL FOR NEXT