संजीवनी

बालों के रोग: कारण और उपचार

कुछ घरेलू नुस्खे

कोलकाता - शारीरिक कमजोरी, मस्तिष्क की दुर्बलता तथा मानसिक अशांति जैसे कारणों से बाल असमय में सफेद हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बालों का झड़ना, रूसी या डैंड्रफ होना भी एक सामान्य समस्या है। वैद्यों और हफीमों के अनुसार, सिर पर नजला उतरने के कारण भी बाल सफेद पड़ने या झड़ने लगते हैं।  बालों का झड़ना या असमय सफेद होना वंशानुगत भी हो सकता है।

कुछ सरल और प्रभावी नुस्खों का पालन करके बालों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से बालों का झड़ना रुक सकता है और बाल स्वस्थ एवं काले बने रह सकते हैं।

यह रहे कुछ उपाय

नीम के पत्तों से उपचार : नीम के पत्तों को पानी में अच्छे से उबालें और उसमें एक चम्मच नमक डालकर मिला लें। इस पानी से सिर धोने से बालों का झड़ना रुक सकता है और बाल काले बने रह सकते हैं। इस प्रयोग को कुछ दिनों तक करते रहने से लाभ मिलता है।

मेंहदी, नींबू और आंवला से उपचार : थोड़े से मेंहदी के पत्तों को नारियल के तेल में पकाकर पीस लें। इसमें नींबू का रस और पिसा हुआ आंवला मिला लें। इस मिश्रण को बालों में एक घंटे के लिए लगा रहने दें, फिर बाल धो लें। कुछ दिनों तक इस उपचार को करने से बालों का गिरना बंद हो सकता है।

प्याज का रस : बालों में प्याज का रस लगाने से भी बालों का झड़ना कम हो सकता है। प्याज का रस एक घंटे तक बालों में लगा रहने दें। जब रस सूख जाए तो बालों को धो लें। यह भी एक प्रभावी उपाय है।

गुनगुने पानी और नारियल तेल से उपचार : हल्के गुनगुने पानी से सिर धोने के बाद, नारियल तेल को गुनगुना करके बालों में लगाएं। फिर बड़े दांतों वाले कंघे से धीरे-धीरे बालों में कंघी करें। इस प्रक्रिया से बालों का झड़ना रुक सकता है।

सूती और हल्के तौलिये से देखभाल : बालों को हमेशा सूती और हल्के तौलिये से पोछें। यह बालों को हानि से बचाता है और उनकी सेहत बनाए रखता है।

SCROLL FOR NEXT