धर्म/राशिफल

वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Kamlesh Pandey

जम्मू (जे के ब्यूरो) :

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार को नौ दिवसीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालु माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवाएं पूरे दिन निलंबित रहीं। जबकि, सेवाएं बाधित होने के बावजूद श्रद्धालु तीर्थयात्रा करते रहे। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए।
SCROLL FOR NEXT