Sanmarg Panchang 
धर्म/राशिफल

🌞 साप्ताहिक पंचांग और राशिफल

भविष्य दर्शन दिनांक 24 से 30 मई 2026 तक

ग्रह संचरण- सूर्य, हर्शल और बुध वृष में, बाद बुध 29/05 को घं.11/11 से मिथुन में, गुरु और शुक्र मिथुन में, केतु सिंह में, प्लूटो मकर में, राहु कुंभ में, शनि और नेपच्यून मीन में, मंगल मेष में एवं चंद्रमा 25/05 को घं.9/08 से कन्या में, 27/05 को घं.19/00 से तुला में, 30/05 को घं.6/39 से वृश्चिक में संचरण करेंगे।

व्रत त्योहार- 27/05 को कमला एकादशी व्रत सबका, 28/05 को प्रदोष व्रत,ईदुज्जुहा, 30/05 को व्रत की पूर्णिमा।

मेष- विचारों को स्थिर एवं समय का सदुपयोग करते हुए, शुभचिंतकों के परामर्श के साथ सही प्रयास सही दिशा में करने की आवश्यकता होगी और पूरा ध्यान अपने निर्माण पर केंद्रित करना उचित होगा। आर्थिक स्थिति पर पकड़ मजबूत होगी। दिनांक 24 को विश्राम, 25 को लाभ, 26 को लाभ, 27 को सुख, 28 को उत्साह, 29 को सहयोग, 30 को चिंता। मेष लग्न के लिए सप्ताह प्रगति के कुछ नये अवसर प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 25 से 27 मई एवं शुभांक 4, 7, 8। अच्छे परिणाम के लिए काली किशमिश का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगी।

वृष- प्रभावशाली और उच्चपदस्त लोगों से संपर्क बढ़ेगा और कोई काम जो काफी समय से लंबित होगा पूरा होने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छाई की ओर रहेगी लेकिन घर-मकान आदि को लेकर खर्च बढ़ सकता है। कर्मक्षेत्र में तत्पर रहना होगा। दिनांक 24 को हैरानी, 25 को समाधान, 26 को उत्साह, 27 को लाभ, 28 को प्रगति, 29 को सुख, 30 को खानपान। वृष लग्न के लिए सप्ताह उन्नतिकारक रहने की आशा है। शुभ दिन 26 से 28 मई एवं शुभांक 3, 8, 9। अच्छे परिणाम के लिए काले और लाल रंग के फलों का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

मिथुन- प्रतिष्ठित लोगों की प्रतिष्ठा का पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए जीवनपथ पर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। कोई मांगलिक काम जो काफी समय से सोचा जा रहा होगा, पूरा होने की संभावना रहेगी। कर्मक्षेत्र में अवसरों की कमी नहीं रहेगी लेकिन खर्च होता रहेगा। दिनांक 24 को खानपान, 25 को तनाव, 26 को परेशानी, 27 को सुधार, 28 को सहयोग, 29 को प्रगति, 30 को लाभ। मिथुन लग्न के लिए सप्ताह मिलाजुला परिणाम दे सकता है। शुभ दिन 28 से 30 मई एवं शुभांक 2, 4, 6। अच्छे परिणाम के लिए लाल और पीले रंग के फलों का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

कर्क- कर्मक्षेत्र में प्रगति और आर्थिक क्षेत्र में पकड़ मजबूत होने के बावजूद खर्च के कुछ ऐसे कारण प्रस्तुत हो सकते हैं जो संचय को प्रभावित कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा जो मददगार सिद्ध होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। दिनांक 24 को मनोरंजन, 25 को उतसाह, 26 को सुविधा, 27 को प्रगति, 28 को चिंता, 29 को हैरानी, 30 को सुधार। कर्क लग्न के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहने की आशा है। शुभ दिन 24 से 26 मई एवं शुभांक 1, 5, 7। अच्छे परिणाम के लिए पीला केला और काली किशमिश का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

सिंह- भाग्यबल साथ देगा, प्रतिष्ठित और उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क बढ़ेगा, साथ ही कर्मक्षेत्र से उत्साहजनक परिणाम की आशा कर सकते हैं लेकिन पारिवारिक संबंधों में मीठे बने रहना होगा और खानपान संयमित रहना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिनांक 24 को सामान्य, 25 को प्रगति, 26 को लाभ, 27 को सफलता, 28 को सुख, 29 को सहयोग, 30 को तनाव। सिंह लग्न के लिए सप्ताह सफलतादायक रहने की आशा है। शुभदिन 25 से 27 मई एवं शुभांक 1, 4, 9। अच्छे परिणाम के लिए नारियल और काली किशमिश का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

कन्या- विरोधी परिस्थितियों में भी उनसे निकलने का मार्ग प्राप्त होते रहने से उत्साह में कोई कमी नहीं रहेगी लेकिन उनका कितना लाभ उठाया जा सकेगा यह कुशलता पर निर्भर करेगा। कुछ ऐसा खर्च हो सकता है जो सोच से परे होगा। परिस्थिति नियंत्रित रहेगी। दिनांक 24 को खर्च, 25 को सुधार, 26 को प्रगति, 27 को सुख, 28 को लाभ, 29 को सहयोग, 30 को खानपान। कन्या लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक रहने की आशा है। शुभ दिन 26 से 28 मई एवं शुभांक 2, 5, 8। अच्छे परिणाम के लिए लाल और पीले रंगों के फलों का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

तुला- कर्मक्षेत्र में प्रगति के साथ-साथ अगर कहीं कोई रुकावट होगी तो समाधान का मार्ग प्राप्त हो सकेगा लेकिन शुभचिंतकों का परामर्श और सामान्य व्यवहार में शांत और सहज रहना आवश्यक होगा। आय और व्यवसाय साथ-साथ चलता रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दिनांक 24 को खानपान, 25 को खर्च, 26 को परेशानी, 27 को सुधार, 28 को प्रगति, 29 को सुख, 30 को लाभ। अच्छे परिणाम के लिए काले और लाल रंग के फलों का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक- सामाजिक-पारिवारिक संबंधों में कुछ बातें ऐसी हो सकती हैं, जो अच्छी न लगे फिर भी शांत और मीठा रहते हुए चौकन्ना रहना समझदारी होगी। कर्मक्षेत्र में प्रगति रहेगी, साथ ही जमीन, मकान आदि की समस्याओं का समाधान संभव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दिनांक 24 को मनोरंजन, 25 को लाभ, 26 को उत्साह, 27 को सामान्य, 28 को खर्च, 29 को चिंता, 30 को सुधार। वृश्चिक लग्न के लिए सप्ताह व्यवहारकुशल और चौकन्ना रहने का होगा। शुभ दिन 24 से 26 मई एवं शुभांक 1, 3, 4। अच्छे परिणाम के लिए नारियल और पीले केले का दान किसी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

धनु- परिस्थितियां कुछ ऐसे अवसर प्रदान कर सकती हैं जो किसी भी तरह की प्रतिकूलता को अनुकूल बना पाने में सक्षम रहेंगी जिसका लाभ उठाना होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा जो सहायक सिद्ध होगा। आर्थिक स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी, उत्साहित रहेंगे। दिनांक 24 को आनंद, 25 को प्रगति, 26 को लाभ, 27 को सफलता, 28 को अवसर, 29 को सहयोग, 30 को खर्च। धनु लग्न के लिए सप्ताह सफलतादायक रहने की आशा है। शुभ दिन 25 से 27 मई एवं शुभांक 1, 8, 9। अच्छे परिणाम के लिए काली किशमिश का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

मकर- मस्तिष्क जितना शांत रहेगा, निर्णय उतना सटीक होगा, जो रुकावटों को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। कर्मक्षेत्र में संभावनाओं की कोई कमी नहीं रहेगी लेकिन आर्थिक लेनदेन में सावधानी आवश्यक होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दिनांक 24 को हैरानी, 25 को समाधान, 26 को उत्साह, 27 को सुविधा, 28 को लाभ, 29 को आनंद, 30 को सुख। मकर लग्न के लिए सप्ताह मिश्रित फल प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 26 से 28 मई एवं शुभांक 2, 3, 5। अच्छे परिणाम के लिए लाल और पीले रंगों के फलों का दान किस भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

कुंभ- अगर भूमि, मकान आदि से संबंधित कोई दिक्कतें चल रही हैं तो समाधान की संभावना रहेगी लेकिन प्रतिष्ठित लोगों की प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए किसी भी चूक से बचना होगा। कर्मक्षेत्र में अवसरों की कमी नहीं रहेगी। आर्थिक स्थिति नियंत्रित रहेगी। दिनांक 24 को खानपान, 25 को कष्ट, 26 को चिंता, 27 को सुधार, 28 काे प्रगति, 29 को लाभ, 30 को सफलता। कुंभ लग्न के लिए सप्ताह प्रयास से प्रगतिकारक सिद्ध हो सकता है। शुभ दिन 28 से 30 मई एवं शुभांक 1, 4, 6। अच्छे परिणाम के लिए काले और लाल रंग के फलों का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

मीन- रुकावटों में कमी आने के साथ-साथ कर्मक्षेत्र में प्रगति रहेगी और आर्थिक स्थिति भी अच्छाई की ओर रहेगी फिर भी अनावश्यक खर्च से बचना और पारिवारिक संबंधों में व्यवहारकुशल बने रहना आवश्यक रहेगा। मौसमी प्रभाव से बचे रहें। दिनांक 24 को आमोद, 25 को सुख, 26 को उत्साह, 27 को प्रगति, 28 को चिंता, 29 को कष्ट, 30 को सुधार। मीन लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक रहने की आशा है। शुभ दिन 24 से 26 मई एवं शुभांक 1, 5, 6। अच्छे परिणाम के लिए पीले और काले रंग के फलों का दान किसी भी मंदिर में करना लाभदायक रहेगा।

ज्योतिष प्रश्नोत्तर

-आकाश अग्रवाल, कोलकाता

- मेरी बहन के विवाह में बाधा आ रही है। कुछ लोग कहते हैं वह मांगलिक है, कुछ कहते हैं नहीं है। क्या करें?

-आपकी बहन की कुंडली में मंगल देव, सिंह राशि में स्थित हैं और उनके साथ गुरुदेव भी विराजमान है। शास्त्र कहता है कि अगर मंगल शुभ ग्रह के साथ हो या उनकी दृष्टि में हो, अगर मंगल अपने मित्र की राशि में स्थित हो आदि-आदि तो वह मंगल मांगलिक दोष का कारक नहीं होता। इस कुंडली में मंगल अपने परम मित्र सूर्य की राशि में है और शुभ ग्रह एवं अपने मित्र गुरु के साथ है इसलिए मंगल को दोषकारक नहीं कहा जा सकता है। आप किसी विद्व ज्योतिषी से आमने-सामने बैठकर विवाह संबंधी बाधाओं का विश्लेषण करवाइये।

SCROLL FOR NEXT