दिनांक 17 अक्टूबर 2026 तक
सिंह- महिला मित्र या सहयोगी से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है और कर्मक्षेत्र में अवसरों की कमी नहीं रहेगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी, लेकिन किसी मांगलिक कार्य में अच्छा खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दिनांक 11 को खानपान, 12 को सुख, 13 को सामान्य, 14 को तनाव, 15 को हैरानी, 16 को समाधान, 17 को उत्साह। सिंह लग्न के लिए सप्ताह मिश्रित फल प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 11, 12 और 17 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 5, 8। अच्छे परिणाम के लिए नित्य सुबह में आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक रहेगा।