दिनांक 20 से 26 सितंबर 2026 तक
मीन- सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और कर्मक्षेत्र से उत्साहजनक परिणाम की आशा कर सकते हैं लेकिन सामान्य व्यवहार में सहज रखते हुए एक दूसरे का सम्मान करना होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक वादे संभलकर करें। दिनांक 20 को आमोद, 21 को लाख, 22 को सुख, 23 को प्रसन्नता, 24 को खर्च, 25 को हैरानी, 26 को सुधार। मीन लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक रहने की आशा है। शुभ दिन 20 से 22 सितंबर एवं शुभांक 2, 4, 6। अच्छे परिणाम के लिए नित्य सुबह और रात्रि में शिवनाम का जप करना लाभदायक रहेगा।