दिनांक 17 अक्टूबर 2026 तक
मकर-उत्साह बढ़ाने वाली कुछ बातें हो सकती हैं। कर्मक्षेत्र में प्रगति रहेगी और कुछ नया प्रयोग भी किया जा सकेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। फिर भी आर्थिक मामलों में चौकन्ना रहना होगा। सामाजिक पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे। दिनांक 11 को आमोद, 12 को सफलता, 13 को लाभ, 14 को उत्साह, 15 को आनंद, 16 को खर्च, 17 को चिंता। मकर लग्न के लिए सप्ताह सफलतादायक रहने की आशा है। 11 से 13 अक्टूबर एवं शुभांक 2, 3, 5। अच्छे परिणाम के लिए सुबह और रात्रि में अपने कुलदेवी के नाम का जप करना लाभदायक रहेगा।