प्रकृति एक तोहफा है ईश्वर का।
पेड़, फूल, पौधे अपनी ही खूबसूरती बिखेरते हुए,
उसी पर चिड़ियाँ और रंग-बिरंगी तितलियाँ,
अपनी ही रंगत बिखेरतीं मानो जैसे कि इंद्रधनुष
की खूबसूरती छाई हो आसमान में।
लगता है कि स्वर्ग उतर आया है धरती पर,
प्रकृति भी कितनी सुंदर है ना! चारों ओर एक ठंडी सी हवा चलती हुई,
और उसी पर सारी प्रकृति के तोहफे जैसे कि
रंग-बिरंगे फूल, पेड़, पौधे अपनी ही खुशबू बिखेरते हुए,
और चिड़ियों की चहचहाहट,
मानो कि धरती पर संगीत के स्वर गूँज रहे हों।
और उसी पर रंग-बिरंगी तितलियाँ अपनी ही खुशियाँ
बिखेरती हुई,
लगता है कि स्वर्ग उतर आया है धरती पर,
प्रकृति भी कितनी सुंदर है ना! सूरज की किरणें, चाँद की रोशनी और
तारों की टिमटिमाहट, मानो जैसे
स्वर्ग उतर आया है धरती पर,
प्रकृति भी कितनी सुंदर है ना!
- नेहा सोनी