जयपुर में निगम की नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते CM भजनलाल शर्मा 
राजस्थान

'हमने हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए', 'राजस्थान दिवस' पर बोले CM शर्मा

राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Santosh Sharma

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ने सवा दो साल के कार्यकाल में राज्य में हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए किये हैं। शर्मा ने 'राजस्थान दिवस' के अवसर पर यहां अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने गत सवा दो साल में राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 30 मार्च 1949 को भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इन्द्रयोग में वृहद् राजस्थान की स्थापना की थी, इसीलिए भाजपा सरकार ने चैत्र शुल्क प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया था।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में इस वर्ष 19 मार्च को यह दिवस पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है तथा सरकार ने इस उपलक्ष्य पर गत कई दिनों से विभिन्न राज्यस्तरीय कार्यक्रम किए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने नई बसों का विधिवत पूजन किया। इन बसों में निगम की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसें, 79 स्टारलाइन बसें तथा 28 एसी बसें शामिल हैं। इसी के साथ राजस्थान रोडवेज के बेड़े में कुल 207 नई बस मिली हैं। इन बसों में नवीनतम सुरक्षा मानकों को उपयोग किया गया है जिससे आमजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधाओं का लाभ मिल सके।

SCROLL FOR NEXT